फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र ज्ञान के साथ शास्त्रों के ज्ञाता थे महाराणा प्रताप

Wed, 18 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।  
विज्ञापन
महाराणा प्रताप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट तथा क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान  में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़  एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे राष्ट्र भक्त व महान योद्धा थे।  शस्त्र ज्ञान के साथ शास्त्रों का भी पूर्ण ज्ञान था। कहा कि महाराणा  प्रताप सर्वसमाज को साथ लेकर चलते थे। सब को संगठित कर उन्होंने ताकतवर  सेना तैयार कर देश के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी। वर्तमान में उनके चरित्र से  प्रेरणा लेकर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर समाजिक परिवर्तन किया जा  सकता है। संत रविदास सेवा न्यास, युवा मंच, भारतीय एकता परिवार, भारतीय  संगोष्ठक तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा उझानी के  पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। माल्यार्पण करने वालों  में भगवान सिंह शाक्य, मेजर कैलाश सागर, हेमेंद्र गौतम, दयाराम व्यास,  सुशांत राठौर, गुरदयाल भारती, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, अरविंद पाराशरी,  नरेंद्र सिंह, धनपाल सिंह, टीकम सिंह, विपिन कुमार, विजय पाल आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें