भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में बुधवार को हुई आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरा जोर लगा दिया। सीनियर वर्ग में अदिति शर्मा और जूनियर में करिश्मा ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह ने पुरस्कृत किया।
कॉलेज परिसर में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता की शुरूआत में मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। जूनियर वर्ग में 20 से 25 किलोग्राम वजन में करिश्मा प्रथम, कोमल द्वितीय, 25 से 30 किलोग्राम वजन में अनुष्का प्रथम, पिंकी द्वितीय, 30 से 35 किलोग्राम वजन में दीक्षा प्रथम, खुशबू द्वितीय, 35 से 40 किलोग्राम वजन में नीलम प्रथम, अनामिका द्वितीय, 40 से 45 किलोग्राम वजन में साक्षी प्रथम, रोशनी यादव द्वितीय, 45 से 50 किलोग्राम वजन में अनन्या प्रथम, पूजा यादव द्वितीय, 50 से 55 किलोग्राम वजन में शिवानी प्रथम और दिया यादव ने द्वितीय स्थान पाया।
सीनियर वर्ग के 30 से 35 किलोग्राम वजन में अदिति शर्मा प्रथम, मोनी द्वितीय, 40 से 45 किलोग्राम वजन में रेनू राठौर प्रथम, अदिति गुप्ता द्वितीय, 45 से 50 किलोग्राम वजन में रूपल प्रथम रही। 50 से 55 किलोग्राम वजन में नेहा बी प्रथम, प्रिया रानी द्वितीय, 35 से 40 किलोग्राम वजन में प्रियाशी प्रथम और शीतल द्वितीय रही। निर्णायक मंडल में अनमता खान, कशिश और सुजाता माथुर रहीं। इस मौके पर जयपाल सिंह थरेजा, अनुराग सपरा, प्रधानाचार्या सुदर्शना भाटिया समेत शिक्षिकाएं मौजूद थीं।