जिले में 15 ब्लाकों पर हुआ समारोह
बैठकों का आयोजन भी किया गया
डीएम द्वारा नामित जिलास्तरीय अधिकारियों ने जिले की सभी 15 क्षेत्र पंचायतों में ब्लाक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराई। इसी के साथ त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में मध्य की मानी जाने वाली क्षेत्र पंचायत अस्तित्व में आ गई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी क्षेत्र पंचायतों की बैठकें भी हुईं। हालांकि, ये औपचारिक होकर ही रह गईं।
इन्होंने ली पद और गोपनीयता की शपथ
कादरचौक में कौशल कुमार
ब्लाक परिसर में बने भव्य पंडाल में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ब्लाक प्रमुख को एसडीएम प्रदीप यादव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रमुख के भाई दिनेश उर्फ धारा, विधायक आशीष यादव, राजीव कुमार, केपी सिंह सतीश गुप्ता, उमेश गुप्ता, अश्वनी कुमार, इंद्रपाल सिंह यादव, विद्वम सिंह, राजेश्वर सिंह, राशिद, अनोखे, यूनिस खां, मीर खां, मनोज, सत्यनिरूपम, वेदपाल, रविंद्र, चिरौंजीलाल, मरगूब वख्स, पटल बाबू शाहबुद्दीन, वीरेश बाबू आदि मौजूद रहे।
वजीरंगज में सुमिता वार्ष्णेय
ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय सहित सभी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सदर विधायक आबिद रजा और बदायूं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फातिमा रजा भी मौजूद थीं। विधायक के साथ ब्लाक प्रमुख के ठेकेदार पति अरविंद वार्ष्णेय हेलीकॉप्टर से आए। इस अवसर पर बीडीओ राजकुमार, एडीओ पंचायत राजनरायन सिंह, चेयरमैन मो. उमर कुरैशी, विष्णु वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, गाजी खां, शब्बन खां, मंगल खां, राहुल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बिसौली में श्रीवती यादव
नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीवती यादव को एसडीएम गुलाब चंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ने सभी बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख पति व सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य कुंवर महेंद्र प्रताप सिंह यादव, अधिवक्ता योगेश भारद्वाज, रामबाबू पंडित, धनवीर सक्सेना ने संबोधित किया। इस अवसर पर बीडीओ विपिन चंद्र अग्रवाल, एडीओ पंचायत अशोक मौर्य, विकास सिंह, श्यामबाबू फौजी, गंगालहरी उपाध्याय, तहजीब बाबू, वीरेश यादव, प्रधान सुगरा बेगम, अशोक यादव, शुभम अग्रवाल, शहनबाज खां, प्रेम यादव, भानुप्रताप, प्रेमपाल यादव, बृजपाल यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन रतनपुर के पूर्व प्रधान विवेक सक्सेना ने किया। इधर, आसफपुर में भी ब्लाक प्रमुख प्रेमवती यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
उझानी में रत्नेश यादव
दूसरी बार ब्लॉक प्रमुख चुनी गई रत्नेश यादव ने शुक्रवार को धूमधड़ाके के बीच पद की शपथ ली। दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव और पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की मौजूदगी में शपथ उन्हें जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक ने दिलाई। ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण पाल यादव ‘गुरू’ ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर रंधावा यादव, विकास यादव समेत कई लोग मौजूद थे। उधर, बाद में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।
अंबियापुर में विजेता यादव
विकास खंड अंबियापुर कार्यालय पर नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विजेता यादव को डीपीआरओ/बीडीओ राजेश यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर राज्यमंत्री ओमकार सिंह, एमएलसी बनवारी सिंह यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, बिल्सी नगर पालिकाध्यक्ष सुषमा मौर्य, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, प्रमुख के पति सर्वेश यादव, रवींद्र शाक्य, अमन सक्सेना, फैजान राइन, रईस अहमद, अवधेश यादव, सुखवीर सिंह चौहान, अर्जुन सिंह, अमर चंद्र कोहली, राकेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
सहसवान में नेम सिंह यादव
एसडीएम जंगबहादुर यादव ने ब्लाक में आयोजित समारोह में ब्लाक प्रमुख नेम सिंह यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री ओमकार सिंह यादव और डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव के आगमन पर राहुल यादव, जिला सचिव हाजी खलीक अहमद खां, नगराध्यक्ष शोएव नकवी, राशिद हुसैन, वासित अली, नवाब सिंह, मंसूर अहमद खां ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
उसावां में राजेश
ब्लाक प्रांगण में नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों और ब्लाक प्रमुख राजेश गुप्ता को आरके सिंह जिला कृषि अधिकारी ने शपथ ग्रहण कराई। संचालन भानु यादव ने किया। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, उप जिलाधिकारी दातागंज ओपी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, नगराध्यक्ष दिनेश सिंह, देवेश सिंह, राकेश गुप्ता मौजूद थे।
दहगवां में सतीश यादव
मुख्यालय पर प्रमुख सतीश यादव ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर मंत्री ओमकार सिंह, प्रताप सिंह, ब्रजेश यादव, सुनील कुमार, रामौतार पाल, प्रदीप, अशोक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
म्याऊं में संगीता, जगत में अनीता
लंबे इंतजार के ब्लाक म्याऊं और जगत को नए ब्लाक प्रमुख मिल गए। म्याऊं में संगीता और जगत में अनीता को ब्लाक प्रमुख पद की शपथ दिलाई गई। म्याऊं में संगीता रानी को एआर कोआपरेटिव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव भी कुछ देर रुकने बाद उसावां चले गए। उधर, जगत में अनीता यादव को अधिशासी अभियंता नलकूप खंड द्वितीय मुरलीधर गुप्ता ने शपथ दिलाई। एमएलसी बनवारी सिंह यादव और सदर विधायक आबिद रजा हेलीकप्टर से पहुंचे। दोनों जगह ब्लाक प्रमुखों के समर्थकों की भीड़ रही।
सालारपुर में गेंदा देवी
सालारपुर ब्लाक में जल निगम के एक्सईएन एसके गुप्ता ने नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख गेंदा देवी को शपथ ग्रहण कराई। विधायक आबिद रजा यहां हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में नए प्रमुख का योगदान सराहनीय रहेगा। उन्हें विश्वास है कि विकास के धन का सही उपयोग होगा। विधायक रजा यहां से बीडीओ ललित स्रोती को भी हेलीकॉप्टर में बैठाकर ब्लाक जगत तक गए। वहां भी उन्होंने शपथ ग्रहण में भाग लिया। इस मौके पर बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा भी मौजूद रहीं।
दातागंज में कालीचरन यादव, समरेर में शशि यादव
दातागंज। दातागंज ब्लाक प्रमुख के रूप में कालीचरन यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम ओपी तिवारी ने शपथ ग्रहण कराई। समरेर ब्लाक में पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव की पुत्रवधू शशि प्रभा पत्नी अवनीश कुमार यादव ने शपथ ली। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी नथनी सिंह यादव ने शपथ ग्रहण कराई। दोनों शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रहे एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और उसके विकास को तरजीह देकर चुनाव किया है। दोनों समारोह में सपा जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह यादव के पुत्र/ जिला पंचायत सदस्य कैप्टन अर्जुन सिंह यादव भी मौजूद रहे।
तीन वंचित प्रधानों को भी दिलाई शपथ
बिसौली। तीन ग्राम पंचायतों के वंचित प्रधानों ने भी शपथ ली। उनको जिला पशु चिकित्साधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुभाष नेमा, सदस्य जिला पंचायत अंकुर यादव, सुरेंद्र यादव, निहाल सिंह मौर्य और पूर्व प्रमुख शकुंतला मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
पोते को साथ लाईं प्रमुख
बिसौली की ब्लाक प्रमुख श्रीवती यादव अपने पोते को भी शपथ ग्रहण समारोह में साथ लाईं। इसे लेकर लोगों ने टिप्पणी भी कि मूल से ब्याज अधिक प्यारा होता है।