जलालाबाद। सेवा पखवाड़ा के तहत सेठ सियाराम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के 81 विद्यार्थी और सामान्य वर्ग के आठ प्रतिभागी शामिल हुए।
घोषित परिणाम के अनुसार, सामान्य वर्ग से कंपोजिट विद्यालय कोला की अनुदेशक अर्चना वर्मा ने पहला, जलालाबाद के प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच की शिक्षक प्रियांशा गर्ग ने दूसरा और जिगनेरा विद्यालय के अध्यापक रणवीर सिंह ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज की भूमि सिंह ने पहला, गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल की निहारिका सिंह ने दूसरा और सेठ राजाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज की सरोज यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गोपाल नंदन पांडेय, रेनू देवी और धूप शर्मा शामिल रहे। आयोजन में बीईओ शाहीन अंसारी, प्रधानाध्यापक मीनू शंखदार, ओम प्रकाश, छत्रपाल, विश्वनाथ प्रताप सिंह, राजीव सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद