ताइक्वांडो में आगरा से गोल्ड जीतकर लौटीं आराध्या वर्मा को पुरस्कृत करते रवि जी महाराज। स्रोत:
- फोटो : कोच
उझानी। आगरा में आयोजित इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैपिंयनशिप में नगर निवासी आराध्या वर्मा ने अपने प्रदर्शन से इलाके का नाम रोशन कर दिया। देशभर से जुटे खिलाड़ियों के बीच उन्होंने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
चैंपियनशिप- 2026 का समापन मंगलवार शाम हुआ। कोच निहारिका प्रकाश के नेतृत्व में नगर निवासी कई प्रतिभागियों ने चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। 40 किलोग्राम में उन्होंने हरियाणा और नोएडा के प्रतिभागियों पर बढ़त बनाकर गोल्ड मेडल पाया। आराध्या हरीश वर्मा की बेटी हैं।
गोल्ड मेडल जीतकर अकादमी में लौटीं आराध्या और उनकी कोच निहारिका को संत रवि समदर्शी ने सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। आराध्या ने कहा कि मेहनत से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। आने दिनों में वह और बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। संवाद