फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इवनिंग वॉक पर निकले स्कूल वैन चालक के ऊपर ट्रक पलटा, मौत

विज्ञापन
तारावती। फाइल फोटो - फोटो : कोच
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक टायर फटने के बाद पलट गया। इस दौरान इवनिंग वॉक पर निकले स्कूल वैन चालक उसकी चपेट में आ गए। लहूलुहान हालत में परिवार के लोग उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल ट्रक चालक को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब नौ बजे कोतवाली क्षेत्र में गांव हजरतगंज के सामने सड़क पर हुआ। गांव के निवासी सतीश चंद्र तोमर (58) बदायूं में एक स्कूल की वैन चलाते थे। बदायूं से लौटकर वह इवनिंग वॉक पर निकले। इसी दौरान सहसवान की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का टायर फट गया। ट्रक पलटते ही वैन चालक उसके नीचे दब गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। हालत नाजुक देख परिवार के लोग उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़कर चालक को किसी तरह बाहर निकाला।
घायल ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने ट्रक चालक पर लापरवाही का भी आरोप लगाया। मृतक के बेटे कुलदीप ने बताया कि ट्रक की रफ्तार अधिक थी। इसी वजह से ट्रक का टायर फटा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रक चालक घायल है, लेकिन ज्यादा चोट नहीं आई है। पुलिस ने सतीश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन मंगवाकर हटवा दिया गया है।

ट्रक पलटने से दो घंटे तक बंद रही हाईवे की एक लेन
हादसे के बाद दिल्ली हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं ट्रक पलटने से हाईवे की प्रभावित लेन पर दूसरे वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं बचा। इस दौरान मुजरिया की ओर से आने वाले वाहनों को अथइया पुलिया के पास से दूसरी लेन से होकर निकाला गया। क्रेन को गिरा ट्रक हटाने में करीब दो घंटे लगे। इसके बाद ही प्रभावित लेन पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया।





ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, पति व चालक घायल



- गेहूं बेचकर गांव बस्तोई सीकरी लौटते समय हुई घटना



संवाद न्यूज एजेंसी



दहगवां। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग गेहूं बेचकर अपने गांव लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया है।



थाना जरीफनगर नगर क्षेत्र के गांव बस्तोई सीकरी निवासी मदोवर पत्नी तारावती (32) के साथ अपने गांव दहगवां गेहूं बेचने ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए थे। लौटते समय रसूलपुर कलां और बस्तोई सीकरी के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रण होकर पलट गया। इसमें पत्नी तारावती की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर कैलाश और मदोवर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से दहगवां सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां कैलाश की गंभीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।



पुलिस ने मृतक तारावती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मृतका के परिवार में सूचना पहुंची तो गांव से परिवार के लोग और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

तारावती। फाइल फोटो- फोटो : कोच

तारावती। फाइल फोटो- फोटो : कोच

तारावती। फाइल फोटो- फोटो : कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें