फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः स्वस्थ महिलाएं होती हैं स्वस्थ समाज का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। अमर उजाला की अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत दाताराम मैमोरियल इंटर कॉलेज असरासी ललुआनगला में कोरोना सतर्कता से जुड़ी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद धवल ने छात्राओं को कोरोना से बचाव और स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिलाएं स्वस्थ समाज का आधार हैं।
विज्ञापन

डॉ. धवल ने अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचने और दिन में साबुन या सैनिटाइजर से पांच-छह बार हाथ धोने पर जोर दिया। संरक्षक अशोक कुमार शाक्य ने कहा कि कोरोना को लेकर अफवाह और भ्रम में न आएं। उन्होंने शाकाहार पर जोर दिया। इस मौके पर संगीता, निशा, अहिवरन सिंह, अमित कुमार भारती, हरिविलास, जोगेंद्र पाल, अवनेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, राजीव कुमार, वीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन माधव सिंह ने किया।
एक-एक मीटर की दूरी पर बैठीं छात्राएं
कोरोना के मद्देनजर जारी की जा रही एडवाइजरी का कार्यक्रम में भी पूरा ध्यान रखा गया। छात्राओं को एक-एक मीटर के फासले पर बैठाया गया।
छात्राओं की बात
कार्यशाला में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर काफी कुछ सीखने को मिला। अब स्वच्छता को लेकर घर और पड़ोस में भी लोगों को जागरूक करेंगे। - चांदनी
स्वच्छता के मूल मंत्र को अपनाकर हर बीमारी से बचा जा सकता है। अपराजिता कार्यशाला में शामिल होकर कोरोना से जुड़ी कई भ्रांतियां भी दूर हुईं। - पूजा, छात्रा
विज्ञापन

कोरोना को लेकर सोशल मीडिया में फैल रही अफवाहों से बचने की जरूरत है। स्वच्छता, खानपान और सकारात्मक सोच से हर बीमारी से लड़ा जा सकता है - उमा
अपराजिता मुहिम से हर बार कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। कोरोना से बचाव को लेकर डॉक्टर अंकल ने जो बातें बताई, उन्हें व्यवहार में जरूर शामिल करेंगे। - प्रेमकली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें