फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही जानकारी से होगा भविष्य का फैसला, इसलिए रटें कम-समझें ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि सिविल सेवा में कॅरियर बनाना है तो हर बात समझनी होगी। हर जानकारी रखनी होगी, देश की हो या फिर विदेश की। सही जानकारी ही भविष्य का फैसला करेगी, विषय को रटें नहीं, बल्कि समझें और अपने जेहन में उतारें। सिविल सेवा में कॅरियर बनाने के लिए सभी जानकारी महत्वपूर्ण होती हैं। खासकर स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को देश के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र सबके बारे में पता होना चाहिए। सबसे खास बात यह है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गुरुवार का पड़ाव था गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, जहां डीएम ने छात्राओं को न केवल सिविल सेवा में कॅरियर बनाने के टिप्स दिए बल्कि अपने अनुभव भी साझा किए। ‘सिविल सेवा में बनाएं कॅरियर, मिलेगा समाज सेवा का मौका’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम ने कहा कि सिविल सेवा में कॅरियर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं को सही और सटीक तैयारी करनी होगी। देश का पूरा इतिहास जानना होगा, साथ ही हमारा भूगोल क्या है, हमारी संस्कृति क्या है, देश की योजनाएं क्या हैं, करंट अफेयर्स आदि सबकी जानकारी रखनी होगी। खास बात ये है कि विषय को रटा न जाए बल्कि उसे समझा जाए और दिमाग में उतारा जाए। पढ़ने के बाद उसको दोहराएं जरूर, ग्रुप बनाकर पढ़ाई करें तभी समझ में आएगा।
प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने डीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि छात्राएं मन लगा कर पढ़ें और अपने देश, अपने मां-बाप और विद्यालय का नाम रोशन करें। वहीं डॉ. उमा सिंह गौर ने कहा कि किसी को सही जानकारी दें, वाट्सअप पर आने वाली हर पोस्ट सही नहीं होती, इसलिए ऐसी फर्जी पोस्ट से बचें। इससे पूर्व डीएम को बुके भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. ममता वर्मा, डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. कमला माहेश्वरी, डॉ. तरुणलता, डॉ. श्रद्घा यादव, शिखा पांडेय, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. मुक्ता सक्सेना, डॉ. कल्पना राजपूत, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें