फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाज को गंदा कर रहा दहेज रूपी लालच, विवाह करें, सौदा नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। दहेज एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि बहुत बड़ा लालच भी है। जो व्यक्ति इस लालच के चक्कर में फंसता है, उसके साथ हमेशा बुरा होता है। उसका परिवार टूटता है। ये दहेज रूपी लालच समाज को गंदा कर रहा है, जिससे सभी को बचना होगा। लोग विवाह करें, सौदा नहीं, तभी दो परिवारों की खुशी बरकरार रह सकती है। कुछ ऐसे ही विचार शनिवार को आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं के सामने रखे गए।
विज्ञापन

शनिवार को शिवराज सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज कुंवरगांव में ‘दहेज एक सामाजिक बुराई’ विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन शीतल गुप्ता ने कहा कि बेटी हमेशा परायी मानी जाती है और बहू अपनी होती है। जिस घर से बहू आती है, उनसे दहेज की मांग करना न सिर्फ गलत है बल्कि रिश्ते को कलंकित करना है। दहेज मांगने जैसे विचार त्यागने होंगे। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने कहा कि दहेज मांगना और देना दोनों कानूनी दृष्टि से गलत हैं। बेटी सबके होती है, इसके बावजूद लोग अपने बेटे की शादी में इच्छा रखते हैं कि कार लेंगे, या बाइक लेंगे। इंसान से बड़ा कोई नहीं होता। इसके बावजूद दहेज को स्थान देना गलत है।
इस दौरान शिव प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, जूही वार्ष्णेय, प्रिंस, धीरेंद्र पाल, ममता, शिवानी, नीरज रिफत फातिमा, नगीना, मोहन शर्मा, छाया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्राओं ने प्रस्तुत की लघु नाटिका
-अपराजिता कार्यक्रम के दौरान छात्रा लवली मौर्य, कृतिका मौर्य, पूजा, आरती श्रीवास्तव और रोशमा ने लघु नाटिका के माध्यम से दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने का एक संदेश दिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक को काफी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें