प्रोजेक्ट डायरेक्टर की स्वीकृति से जारी हुआ पत्र
एनएचएआई के परियोजना निदेशक की स्वीकृति के बाद यह आदेश प्रबंधक (तकनीकी) सुजोत गुप्ता द्वारा जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ एवं मुख्यालय नई दिल्ली को भी भेजी गई है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने इस स्वीकृति के बारे में बुधवार को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शहर के समग्र विकास के लिए रिंग रोड अत्यंत आवश्यक है। एनएचएआई द्वारा डीपीआर के लिए वित्तीय मंजूरी मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। इससे शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और व्यापार, उद्योग तथा निवेश को नया आयाम मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।