व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग में नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र दिया
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका सीधा प्रसारण एनआईसी में किया गया। इसी क्रम में जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं, बिसौली, बिल्सी, कादरचौक, दातागंज व दहगवा में चयनित 44 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, नोडल प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय व प्रधानाचार्य नन्द किशोर उपस्थित रहे। विधायक हरीश शाक्य ने जिले के 44 नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया।संवाद