फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज में 93 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विधायक राजीव कुमार ​सिंह से मिले नियु​क्ति पत्र दिखाती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव कुमार सिंह ने नवनियुक्त 93 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए। इसके अलावा किसानों को बाजरा व रागी के बीज वितरित किए। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और छोटे बच्चों को अन्नप्राशन की रस्म कराई।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र मिलने पर नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं खुश नजर आईं। विधायक ने कहा कि बगैर किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है। पिछली सरकार में एक जाति विशेष को ही लाभ पहुंचाया था। भाजपा में ऐसा नहीं है। शासन से मिलने वाला लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता से बेदखल हुए लोग समाज को बांट रहे हैं। कृषि विभाग की तरफ से विधायक ने 70 किसानों को बाजरा एवं रागी के बीज की मिनी किट वितरित की। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और छोटे बच्चों को अन्नप्राशन कराया। इस मौके पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ केके तिवारी, गिरीश पाल सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह तोमर और अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें