बदायूं। जामुन खाने के लिए बच्चों के साथ घर से हाईवे पर पहुंची पांच साल की बच्ची को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी दीपेंद्र की पांच साल की बेटी नैन्सी मंगलवार की शाम सड़क किनारे जामुन खाने के लिए बच्चाें के साथ चली गई। जैसे ही वह हाइवे को पार कर रही थी कि तेज रफ्तार एक कार ने उसको रौंदती हुई चली गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कार की तलाश में जुटी है।