बदायूं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मुंशी/मौलवी सेकेंड्री और आलिम सीनियर सेकेंड्री परीक्षा की सन्निरीक्षा और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि आवेदन केवल संबंधित मदरसे के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए जरूरी मॉड्यूल 9 जुलाई से मदरसों के लॉग-इन पर उपलब्ध हैं। परीक्षा केवल लिखित उत्तरपुस्तिकाओं से होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। वहीं ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त निर्धारित है। चालान में परीक्षार्थी का नाम, पता, अनुक्रमांक, परीक्षा का नाम व वर्ष स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है। सन्निरीक्षा के आवेदन की रसीद और चालान की प्रति 17 अगस्त तक लखनऊ कार्यालय में जमा करनी होगी। कंपार्टमेंट आवेदन भी 17 अगस्त तक जिला कार्यालय में जमा होंगे। अधिकारी ने सभी मदरसा प्रबंधकों से परीक्षार्थियों को सहयोग देने की अपील की है। संवाद