फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अग्निवीर भर्ती के लिए 27 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अग्निवीर भर्ती तीन चरणों में होनी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने क लिए ऑनलाइन पंंजीकरण 27 जनवरी तक कर सकते हैं।
विज्ञापन

विंग कमांडर गुणेश्कर ने बताया कि भारतीय वायुसेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (महिला एवं पुरुष) की भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न की जानी है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आगामी 27 जनवरी तक नियत है। पंजीकरण एवं अधिसूचना का लिंक https://agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया की प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 22 मार्च को होगी। द्वितीय चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं अनुकूलता परीक्षण तथा तृतीय चरण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण के लिए निर्धारित चयन केंद्र में उपस्थित होना होगा। एक जुलाई 2005 से एक जुलाई 2008 के बीच जन्मतिथि वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें