फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ओ लेवल प्रशिक्षण और टूल किट के लिए आवेदन शुरू

Tue, 19 May 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बेरोजगारों और ग्रामीण कारीगरों हेतु दो महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें ओ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण और निशुल्क टूल किट वितरण शामिल है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अन्य पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों के लिए ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण की घोषणा की है। वहीं, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण कारीगरों को आधुनिक पॉपकॉर्न और मोटराइज्ड दोना पत्तल मशीनें निशुल्क दी जाएंगी। यह योजना सामान्य, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के भुर्जी जाति के कारीगरों के लिए है। इच्छुक व्यक्ति 5 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन समिति की ओर से 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े और बीपीएल परिवारों को वरीयता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें