फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें विश्वविद्यालय ने द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा व चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की संस्थागत, बैक परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। इसी तिथि तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में छात्रों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि वे परीक्षा में शामिल हो सकें। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए आवेदन पत्रों को संबंधित महाविद्यालयों में जमा करना होगा।
कॉलेज स्तर पर इन आवेदन पत्रों की जांच कर उन्हें ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय ने इसके लिए 17 अप्रैल तक की अंतिम तिथि तय की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन पत्रों का सत्यापन और स्वीकृति प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि परीक्षा कार्यक्रम समय पर संचालित किया जा सके।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें