फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि पांच अगस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थागत छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) लालजी यादव ने बताया कि पांच अगस्त तक 10वीं और 12वीं के बच्चों को आवेदन कर देना है। उसके बाद विद्यालयों को 10 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का एकमुश्त भुगतान कोषागार के माध्यम से करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण व भुगतान की जानकारी 16 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जानी है। अगर कोई छात्र निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाता है तो वह 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 से 16 अगस्त तक चालान के माध्यम से शुल्क जमा कर सकेगा। इस अवधि में भी संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि किसी छात्र का विवरण त्रुटिपूर्ण पाया जाता है तो एक से 10 सितंबर के बीच आवश्यक सुधार कर अंतिम रूप से वेबसाइट पर संशोधित विवरण अपडेट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें