फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नन्हे हत्याकांड में भाई व भतीजे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Tue, 08 Apr 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक जनवरी को गला दबाकर हुई नन्हे की हत्या के मामले में विवेचक ने सगे भाई और भतीजे के खिलाफ जार्चशीट दाखिल की है।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास निवासी नन्हे (47) के खेत में खड़ी यूकेलिप्टस एक मार्च को कट रही थी। नन्हे पुत्र बाबू देखने के लिए देर शाम खेत पर गए थे, जो काफी समय तक वापस घर नहीं लौटे।
तब परिजनों को लगा कि जंगल में लकड़ी की रखवाली करने के लिए सो गए होंगे। दो मार्च की सुबह परिजनों ने जाकर देखा तो नन्हे मूर्छित अवस्था में पड़े हुए थे, परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को गांव खेड़ादास ले आए और हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया तो नन्हे की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई। पत्नी कमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के रामचंद्र,मंगली बेनाम और पन्नी के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विवेचक थाना प्रभारी इंद्र कुमार ने विवेचना व घटना से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्र किए। सामने आया कि नन्हे के खेत में लाखों रुपये के यूकेलिप्टस पेड़ थे। इसे आरोपी बिक्री करना चाहते थे। इस वजह से भाई गंगाराम ने अपने बेटे सन्नू के साथ मिलकर नन्हे की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने गंगाराम व सन्नू को गिरफ्तार कर सख्ती के साथ पूछताछ की तो गंगाराम ने जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि भाई की लाखों रुपये की यूकेलिप्टस के पेड़ों को लेकर उसके मन में खोट आ गया था।
विज्ञापन

अपने दुश्मनों को फंसाने के लिए उसने अपने बेटे सन्नू के साथ भाई की हत्या कर दी और भाई की पत्नी से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने गंगाराम व भतीजे सन्नू के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें