फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंत्योदय कहलाएंगे समग्र आदर्श गांव

Sat, 05 Aug 2017 11:31 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने सभी जिलों के डीएम को भेजा आदेश            
विज्ञापन

अंत्योदय ग्राम के मानक भी तय, डीडीओ को सौंपी जिम्मेदारी            
सपा सरकार की प्राथमिकता वाले लोहिया समग्र ग्राम अब अंत्योदय ग्राम के नाम से जाने जाएंगे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद उठाए गए कदम को लेकर प्रमुख सचिव ने सभी डीएम को अंत्योदय ग्राम के बारे में अवगत करा दिया है। जिले में 31 अंत्योदय ग्राम चिंह्ति किए जाएंगे।            
प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव की ओर से पिछले दिनों डीएम को पत्र आया। मिशन अंत्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार ने देश के 50 हजार ग्रामों को विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश में दस हजार 783 ग्रामों को चिंह्ति किए जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। शासन के आदेश पर गौर करें तो अंत्योदय ग्राम के लिए खुले में शौच मुक्त ग्राम, ग्रामीण स्वयं सहायता समूह संचालित ग्राम, पेयजल सुविधायुक्त ग्राम, सांसद आदर्श योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम, अर्बन कलस्टर जीपी, अपराध मुक्त ग्राम, राज्य पुरस्कृत ग्राम, किसी प्रधान को अच्छे ग्राम के लिए पुरस्कृत किया गया हो आदि मानक तय किए गए हैं।             
विज्ञापन

ये मानक चयनित अंत्योदय ग्राम का हिस्सा होंगे। इनमें से अगर कोई एक मानक पूरा नहीं कर पाता है तो उसे भी योजना का लाभ मिलेगा। प्रमुख सचिव का पत्र मिलते ही डीएम अनीता श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी को अंत्योदय ग्राम चयन की जिम्मेदारी सौंप दी है।  
विज्ञापन

वर्जन-            
अंत्योदय ग्राम चयन को लेकर जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। वह मानकों पर गौर करते हुए  गांवों की सूची तैयार करें। अंत्योदय ग्रामों के चयन में पूरी तरह पारदर्शिता रखी जाएगी। शेषमणि पांडेय, सीडीओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें