फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच हजार रुपये रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Thu, 09 Oct 2025 03:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूर्व सैनिक से राशन की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर रिपोर्ट देने के एवज में रिश्वत ली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गौरव कुमार को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बिसौली कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासी पूर्व सैनिक सुरेश ने शिकायत की थी कि पिपरिया गांव में राशन की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर रिपोर्ट देने के लिए गौरव कुमार ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में पांच हजार रुपये तय हुए थे।

बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी ने सुरेश को मिलने बुलाया। सुरेश की सूचना पर एंटी करप्शन टीम भी पहुंच गई। ग्राम विकास अधिकारी ने सुरेश से पांच हजार रुपये लिए। इसी दौरान टीम ने रंगेहाथ उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें