बदायूं। जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय बॉक्सिंग व जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 66 किलोग्राम में अंशु प्रथम, जिमनास्टिक की फ्लोर प्रतियोगिता के बालिका वर्ग से रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 10 वर्ग में मुकाबले हुए। 46 किलोग्राम वर्ग में अरशद, 48 किलोग्राम में एल्विस, 50 किलोग्राम में सचिन, 52 किलोग्राम में शिवम, 54 किलोग्राम में राम, 57 किलोग्राम में सुनील, 60 किलोग्राम में संदीप, 63 किलोग्राम में अर्पित व 66 किलोग्राम में अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जिमनास्टिक में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। जूनियर बालिका वर्ग के फ्लोर में रिया, वॉल्टिंग में नीतू, अन ईवेन बार में रौनक, बैलेंस बीम में शिखा अव्वल रही। वहीं, जूनियर बालक वर्ग के फ्लोर में एलेक्स, पोमेल में इजान, रिंग्स में रवि, पैरेलल बार्स में जय, वॉल्टिंग में मंयक, हॉरिजेंटल बार में शिवम ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेहंदीरत्ता ने किया। इस दौरान नाजिया बेगम गार्गी वर्मा, रोहित अली, राकेश, योगेश आदि मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिमनास्टिक में हिस्सा लेतीं बालिकाएं। संवाद