फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बाराती ने दम तोड़ा

Tue, 02 Jun 2015 07:40 PM IST
Sahaswan
विज्ञापन
विज्ञापन
बारातियों को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। सोमवार की मध्य रात्रि एक और बाराती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शवों का अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे के बाद गांव चंदनपुर में सन्नाटा पसरा रहा। सपा विधायक ओमकार सिंह यादव ने लखनऊ से फोन पर बताया कि दुर्घटना से वह बहुत आहत हैं। वह शासन से शीघ्र हर संभव मदद दिलाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि आठ बजे के करीब गांव चंदनपुर से उरमान के पुत्र चंद्रकेश की बारात मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर जा रही थी। इस बारात में शामिल होने के लिए गांव चंदनपुर से पिकअप गाड़ी में करीब दो दर्जन बाराती जा रहे थे। सहसवान-बबराला मार्ग पर हसन पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हरज्ञान और गुरवीर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मरने वालों की संख्या पांच हो गई। जबकि दर्जनभर लोगों का अभी इलाज चल रहा है। घटना की रिपोर्ट अरविंद कुमार सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।

तीन माह पहले हुआ था अच्छन का निकाह
शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया। हरज्ञान और बृजेश आपस में ममरे-फुफेरे भाई थे, जिनका गांव सैंजना थाना गुन्नौर में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। जबकि अच्छन को गांव कोल्हार के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। मृतक अच्छन की तीन माह पूर्व आसाम से शादी हुई थी। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सतीश को उसके पैत्रिक गांव गंगापुर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। गुरवीर का अंतिम संस्कार गांव चंदनपुर में महावा नदी घाट पर किया गया। सुबह गमगीन माहौल में बारात विदा होकर गांव लौट आई। पूरे गांव में मातमी माहौल पसरा था। मौत ने एक ही झप्पटे में कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। उरमान के घर में जहां बहू आने पर चहल-पहल होनी चाहिए थी, वहां अपनों को खोने के गम की चादर पसरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें