फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हरिओम हत्याकांड में एक और आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में हरिओम की हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी पांच आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कादरचौक गांव में शादी की दावत खाने के बाद कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में हरिओम की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को 12 नामजद आरोपियों में से प्रेमवीर उर्फ नन्हे पुत्र देवेंद्र निवासी कादरचौक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद से छह अन्य आरोपियों की तलाश थी।
इसमें से रविवार को प्रेमवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सहसवान अशोक कुुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही शेष पांच आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।


पीड़ित मां ने उपमुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के कादरचौक में 12 जुलाई को हुई हरिओम की हत्या के मामले में उसकी मां नेहा ने उपमुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थनापत्र सोमवार को लखनऊ में उनके निजी सचिव को सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि 12 लोगों की नामजदगी में से अब तक केवल सात आरोपियों की ही गिरफ्तारी हुई है। पांच आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार ने सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें