फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी सहाय कॉलेज में कॉपियों का नहीं हुआ मिलान

Fri, 26 Feb 2016 08:11 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए विभागीय अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को आसफपुर के त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज केंद्र पर जो देखने को मिला उसने खलबली पैदा कर दी है। हाईस्कूल विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान ही नहीं हुआ। इसे डीआईओएस ने गंभीरता से लेते हुए केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई रजिस्टर में अंकित किया है। लिहाजा, केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। एक केंद्र पर तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है। अब तक जिले में चार परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा जा चुका है। एक अन्य केंद्र पर संबंधित विषय के दो कक्ष निरीक्षक मिलने पर भी डीआईओएस ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हाईस्कूल में पांच हजार से ज्यादा परीक्षार्थी गायब रहे, जबकि इंटर के एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा  नहीं दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान और इंटरमीडिएट की कला की परीक्षा दी। विज्ञान के पेपर को लेकर विभागीय अधिकारी अधिक सचेत थे। सो डीआईओएस वीना यादव ने आसफपुर के त्रिवेणी सराय इंटर कालेज केंद्र पर छापा मारा। यहां पाया कि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान तक नहीं हो पा रहा है। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक पर कड़ी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ मिनट बुक में अंकित कर दिया। डीआईओएस को इस्लामनगर के हजारीलाल इंटर कालेज में हाईस्कूल के दो और इंटरमीडिएट का एक परीक्षार्थी नकल करते मिला।
डीआईओएस ने चंदोई स्थित भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज केंद्र पर भी छापा मारा,जहां देखा कि हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में इसी विषय के कक्ष निरीक्षक सचिन वशिष्ठ और वैभव शर्मा ड्यूटी दे रहे हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन



एडी बेसिक और एसडीएम ने देखें केंद्र
बोर्ड परीक्षाओं में नकल की अफवाह को संज्ञान में लेते हुए सुबह की पाली में एसडीएम बिसौली गुलाब चंद ने नगर के पांचों केंद्रों पर सघन तलाशी ली। दोपहर की पाली में एडी बेसिक शशि शर्मा और बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कहीं पर नकल होते नहीं मिली।

आखिर क्यों नहीं हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान
पेपर खत्म होने के बाद सभी कक्ष निरीक्षकों द्वारा रोल नंबर से उत्तर पुस्तिकाओं को लगाया जाता है। उसी से उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया जाता है। नियमानुसार जब तक उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान नहीं हो जाता है, तब तक परीक्षार्थियों को भी कक्ष से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। सवाल उठ रहा है आखिर उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान क्यों नहीं हुआ? कहां कई बाकी उत्तर पुस्तिकाएं। ऐसे तमाम सवाल हैं, जो विभागीय अधिकारियों के जेहन में घूम रहे हैं। छापे के दौरान जब डीआईओएस ने उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान के विषय में पूछा तो वहां तैनात कक्ष निरीक्षक एक-दूसरे के चेहरों की ओर देख रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे थे। डीआईओएस को लगा कि कहीं दाल में काला है। सो उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए अंकित कर दिया। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर डीआईओएस वीना यादव ने साफ कहा कि मामला गंभीर लगा रहा है। आखिर उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान क्यों नहीं हुआ।
 
तमाम परीक्षार्थी रहे नदारद
कंट्रोल रूम के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में सभी 106 केंद्रों पर 36786 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 31256 मौजूद रहे। 5512 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट कला विषय में 7726 परीक्षार्थी पंजीकृत थे इनमें 6629 ने परीक्षा दी। 1097 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चित्रकला विषय में 213 में 177 ने परीक्षा दी। 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें