फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बॉक्सिंग में अंकित और आर्म रेसलिंग में मुकेश बने विजेता

विज्ञापन
पुलिस खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते वाली बदायूं की टीम। स्रोत- पुलिस विभाग - फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित तृतीय अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर (महिला/पुरुष) कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म रेसलिंग पुलिस प्रतियोगिता-2026 का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बरेली जोन के नौ जनपदों के लगभग 200 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन मुकाबलों में बदायूं के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबलों में बॉक्सिंग के 86 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं के अंकित खोखर ने अमरोहा के अंकित कुमार को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्म रेसलिंग के 110 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं के मुकेश देवल ने पीलीभीत के रोहित राज को हराकर खिताब अपने नाम किया।
टीम प्रतियोगिताओं में भी बदायूं की टीम का दबदबा देखने को मिला। कुश्ती फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में बदायूं ने 45 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी बदायूं ने 40 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन

महिला वर्ग में भी बदायूं की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला कुश्ती प्रतियोगिता में बदायूं की टीम 41 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही, जबकि बरेली दूसरे स्थान पर रहा। वहीं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बदायूं की टीम ने 44 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। महिला बॉडी बिल्डिंग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूं की नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया।
प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती ग्रीकोरोमन, बॉक्सिंग और आर्म रेसलिंग में भी विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में एनआईएस कोच शैवर अली खान, आर्म रेसलिंग कोच दिलीप जोशी, उत्तर प्रदेश पुलिस कुश्ती कोच जितेंद्र राणा और एनआईएस कोच राजीव कुमार ने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें