मवेशियों की खालों से भरी टाटा 407 वाहन पट्टा टूटने से सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। वाहन में प्रतिबंधित पशुओं की खालें भी शामिल थीं। इससे लोगों में गुस्सा दौड़ गया।
अलापुर से मवेशियों की खालें भरकर टाटा 407 वाहन बिलारी के लिए चला था। कुंवरगांव में पुलिया के पास पट्टा टूटने से वाहन खाई में पलट गया। लोगों ने देखा कि इसमें खालें भरी हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। क्रेन से वाहन को निकलवाया गया। इसमें 250 खालें थीं। जांच पड़ताल में चालक ने कागजात दिखाए। तो पता लगा कि वैध तरीके से खाल ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने टाटा 407 हिरासत में ले ली है। हालांकि खालें दूसरे वाहन में भरकर भेज दी गईं।
----
जांच पड़ताल में पाया गया कि खालें मुर्दा मवेशियों की थीं। वाहन चालक ने सभी कागजात भी दिखाए हैं। फिलहाल वाहन पुलिस के कब्जे में है। खालें दूसरे वाहन से भेज दी गईं।
-मेराज अली, एसओ