फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार से गुस्साए बुजुर्ग ने पुल से गंगा में छलांग लगाई, गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला। परिवार से गुस्सा होकर कछला पहुंचे एक बुजुर्ग ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। जान देने की नीयत से गंगा में कूदे बुजुर्ग पर राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में समझा बुझाकर बुजुर्ग को परिजन घर ले गए।
विज्ञापन

मामला मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे का है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव निनमा निवासी केदार (65) पुत्र कल्याण सुबह दस बजे बस से कछला गंगाघाट पहुंचा। जानकारी के मुताबिक केदार करीब पौन घंटा तक पुल और उसके आसपास इलाके में घूमते रहे। इसके बाद अचानक ही वह पुल की रेलिंग पर चढ़े और नीचे गंगा में छलांग लगा दी। इसी दौरान राहगीरों की नजर पड़ गई। शोर मचाने पर गोताखोर अनिल, तेजपाल और गोविंद पहुंच गए। तीनों गोताखोर नाव से पहुंचे और बुजुर्ग को गंगा से खोज निकाला। बुजुर्ग केदार को बाहर लाते ही गंगाघाट पर लोगों की भीड़ लग गई।
इसी दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने कॉल करके पुलिस को भी बुला लिया। पुलिसकर्मी बुजुर्ग को चौकी पर ले गए। उसने परिवार से गुस्से की वजह घरेलू कलह बताई है। पुलिसकर्मियों को उसने यह भी बताया कि बेटा परेशान करता है। सूचना के बाद कछला चौकी पहुंचे केदार के नाती जसवीर ने परिवार के लोगों की तरफ से माफी मांगी। इसके बाद वह केदार को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें