फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडरपास की जगह मिट्टी पड़ी तो नाराज किसानों ने डंपर लौटाए

विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर अंडरपास नहीं बनने पर विरोध करने पहुंचे भाकियू नेता और ग्रामीण। स्रोत संगठन - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर जिरौली गांव के पास अंडरपास की जगह डंपरों से मिट्टी डलवाना शुरू किया तो भाकियू आक्रोशित हो उठी। साथ आए ग्रामीणों ने मिट्टी डाल रहे डंपरों को वापस जाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना दलबल के साथ जिरौली के पास बुधवार की दोपहर अंडरपास की जगह पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अंडरपास के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता होने के बाद भी क्षेत्र के किसानों को समस्या पैदा की जा रही है। अंडरपास न बनाकर किसानों को मौत के मुंह में धकेले जाने की स्थिति पैदा की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाकियू मंडल प्रवक्ता ने कहा कि हाईवे को सिक्स लेन किए जाने पर उन्हें कोई एतराज नहीं, परंतु क्षेत्र के जनहित में अंडरपास बनाया जाना जरूरी है, ताकि किसान सड़क पार अपने खेतों पर बिना खतरा आ-जा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है सिक्स रोड के परियोजना अधिकारी जनहानि रोकने के लिए संवेदनशील नहीं हैं। अगर, अंडर पास नहीं बना तो दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों को लेकर वह धरना पर बैठ जाएंगे। सिक्स लेन रोड पर अंडर पास होना, जनहित में अत्यंत जरूरी है।
जिरौली में डंपरों को वापस कराने पहुंचने वालों में पूर्व फौजी रमेश चंद्र सिंह, चेतराम वर्मा, राजाराम, दयाराम, पूरनलाल कुशवाहा, हीरालाल वर्मा, सोनू आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें