फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क निर्माण में आएगी तेजी, 61.20 लाख रुपये अवमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज क्षेत्र में रायपुर धीरपुर से सिमरिया मझरा तक बन रही सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कार्य को अब तेजी मिलने की उम्मीद है। धनराशि के अभाव में करीब एक माह से निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब शासन ने इस परियोजना के लिए 61.20 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। धनराशि जारी होने के बाद संबंधित विभाग ने निर्माण कार्य जल्द दोबारा शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रायपुर धीरपुर से सिमरिया मझरा तक जाने वाली यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है। इस मार्ग से रोजाना करीब छह गांव के लोगों की आवाजाही रहती है। सड़क संकरी और जर्जर होने के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए शासन स्तर से सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य स्वीकृत किया गया था।
निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कुछ समय तक काम तेजी से चला, बाद में धनराशि खत्म होने के कारण करीब एक माह से काम ठप पड़ा हुआ था। इससे स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही थी। अब शासन की ओर से 61.20 लाख रुपये जारी किए जाने से निर्माण कार्य को दोबारा गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि धनराशि प्राप्त होते ही कार्य दोबारा शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें