फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित वर्ग के युवक की पिटाई से गुस्साई भीम आर्मी गांव पहुंची

विज्ञापन
पीड़ित युवक के घर के बाहर बैठे भीम आर्मी के पदाधिकारी व मौजूद कोतवाल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। अनुसूचित वर्ग के युवक की दबंगों द्वारा पिटाई के प्रकरण को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र के गांव अहरोली निवासी युवक हरनाम को दबंगों ने शराब को पैसे न देने पर जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा था। सप्ताह भर पुराने मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को महज शांतिभंग की आशंका में निरुद्ध कर कार्रवाई पूरी कर ली। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस की जमकर फजीहत हुई। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई तब जाकर एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
बुधवार को भीम आर्मी के उच्च पदाधिकारी गांव अहरोली स्थित पीड़ित के घर पहुंच गए। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मौके पर मौजूद कोतवाल ऋषिपाल सिंह को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। कोतवाल ने उन्हें मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष अजय प्रधान, मंडल महासचिव विकास बाबू, मंडल मीडिया प्रभारी आकाश सागर, जिलाध्यक्ष तमीमउद्दीन, समीर सागर, रामजीत, अनमोल व मुन्नालाल सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें