फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में जच्चा-बच्चा की मौत, परिवार वालों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊ। कस्बा स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसके बाद परिवारवालों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के गांव अठरा कुनिया निवासी कृष्णपाल की 35 वर्षीय पत्नी देव कुमारी गर्भवती थी। बुधवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। उस वक्त कृष्णपाल घर पर नहीं थे। देव कुमारी ने इस बारे में अपनी सास को बताया। सास ने गांव कीर आशा को सूचना दी। आशा के कहने पर सास देव कुमारी को लेकर कस्बा म्याऊ के एक नर्सिगहोम लेकर पहुंची। यहां उसे भर्ती कर लिया और ऑपरेशन से प्रसव की बात कही। इस दौरान परिवार के अन्य लोग भी आ गए। कुछ देर बाद नर्सिंग होम कर्मचारियों ने हालत खराब होने की बात कहते हुए एंबुलेंस लाने को भेज दिया। परिवार वाले वापस आए तब तक यहां से डॉक्टर और स्टाफ भाग चुका था। देव कुमारी को दूसरे डॉक्टर को दिखाया तो उसने जच्चा-बच्चा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। मामले में जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें