फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नए बिजली कनेक्शन अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर से ही जारी होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अब नए बिजली कनेक्शन (कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर) केवल प्रीपेड स्मार्ट मीटर के साथ ही जारी किए जाएंगे। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से स्मार्ट मीटर स्थापना वाले क्षेत्रों में अब सभी नए बिजली कनेक्शन के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं को मीटर की कीमत एकमुश्त जमा करने में कठिनाई हो रही थी। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिस्कॉम ने अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर की कीमत किश्तों में जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है।
उन्होंने बताया कि सिंगल फेज मीटर की कीमत 6016 है। उपभोक्ता चाहें तो यह राशि एकमुश्त जमा कर सकते हैं या फिर किश्तों में भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं।

किश्तों के विकल्प इस प्रकार हैं
झुग्गी-झोंपड़ी एवं पटरी दुकानदारों के लिए 150 प्रतिमाह की दर से 60 माह तक भुगतान या कनेक्शन के समय 1000 की प्रारंभिक राशि जमा कर शेष 125 प्रतिमाह की दर से 60 माह तक। अन्य उपभोक्ता 6016 की राशि 12 समान किश्तों में जमा कर सकते हैं। इस पर 12.5 प्रतिशत की दर से स्थानांतरित बकाया शुल्क (ट्रांसफर चार्ज) लागू होगा। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि कोई भी उपभोक्ता आर्थिक कारणों से स्मार्ट मीटर लगवाने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि झटपट पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते समय ही उपभोक्ता इन विकल्पों में से कोई एक चुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें