अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर ज्ञापन सौंप
बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले रविवार को मालवीय आवास गृह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने विभागीय उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें काम करने में दिक्कतें आ रही हैं।
मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण करने में परेशान हैं, लेकिन विभाग न तो मोबाइल उपलब्ध करा रहा है और न ही रिचार्ज का पैसा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जब तक यह समस्याएं हल नहीं होती, तब तक कार्यकर्ता पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ता का मानदेय रोका गया है, उसे तत्काल जारी किया जाए। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि परियोजना स्तर पर प्रोत्साहन राशि में अवैध वसूली की जा रही है। वहीं, कार्यकर्ता न अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रवेश कुमारी चौहान, कुमकुम जौहरी, शशि रानी सक्सेना, निशा सक्सेना, सीमा रानी, पूनम शर्मा, नीलम चौहान आदि मौजूद रही।