फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नोटिस मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जगत में विरोध प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जगत। केंद्रों पर नियमित रूप से न आने और कार्यक्षेत्र में निवास न करने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जारी हुए नोटिस का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नोटिस भेजने पर प्रदर्शन किया। बाद में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार को ज्ञापन देकर नोटिस वापस लेने और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता भदौरिया ने आरोप लगाया कि सीडीपीओ सुशील कुमार के निर्देश पर सुपरवाइजर गीतांजलि ने कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। सभी कार्यकर्ताओं को दोपहर 12 बजे बुलाया था, लेकिन काफी देर तक सीडीपीओ के नहीं पहुंचने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।
ममता भदौरिया ने चेतावनी दी कि यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठने को मजबूर होंगी।ज्ञापन पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता भदौरिया, राजेश्वरी देवी, रजनी श्रीवास्तव, राकेश कुमारी, यशवती, मंग जोहार, सर्वेश शर्मा, वंदना सक्सेना, मुमताज जहां, कल्ला देवी, अनुपशाला, शबाना सहित करीब 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि नोटिस केवल उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जारी किए हैं जो अपने कार्यक्षेत्र में निवास नहीं करतीं और केंद्र पर भी नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें