फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका  विशेष सचिव का पुतला

Tue, 13 Sep 2016 12:41 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन का संदेश लेकर पहुंचीं डीपीओ की नहीं सुनी एक भी बात
 मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 11 दिन से यहां मालवीय आवास पर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आज विशेष सचिव आंगनबाड़ी डिंपल वर्मा का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलित कार्यकत्रियों को मनाने पहुंची डीपीओ की एक बात को भी नहीं सुना गया। ऐलान किया यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं रहेंगी। 
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया जाता और मानदेय नहीं बढ़ाया जाता है तब तक वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी। बच्चों सहित जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने विशेष सचिव डिम्पल वर्मा पर तीखे प्रहार किए और उन पर कई आरोप लगाए। किसान नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार भूल में हैं। वह इधर-उधर बजट का बंदरबांट कर रही है,जबकि आंगनबाड़ी महत्वपूर्ण है।  इधर, आंगनबाड़ी दमयंती राकेश के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दुख व्यक्त भी किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना और पुतला दहन के समय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी,सूरजमुखी, मायादेवी, सुभाषनी पाल, शारदा मौर्य, प्रवेश कुमारी, जहां आरा बेगम, जाहिरा बी, सरोज, महेश चौहान, नीरा माहेश्वरी, निशा चौहान, अनीता, संगीता सक्सेना, मनोरमा शर्मा, बेबी सक्सेना, उर्मिला, ब्रजेश कुमारी, महेश चौहान आदि थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें