फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर

Thu, 01 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
 गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए संचालित हौसला पोषण योजना का संचालन एकतरफा करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर ने मालवीय आवास में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। ऐसा न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। 
आंगनबाड़ी वर्कर ने इस योजना का संचालन सिर्फ ग्राम प्रधान या उन लोगों से कराए जाने की मांग की। कार्यकत्रियों ने कहा कि ग्राम प्रधान खाद्यान्न की धनराशि समझकर पूरी राशि हड़पने के चक्कर में आंगनबाड़ी वर्कर पर दबाव बना रहे हैं। इससे उन लोगों को काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकत्रियों ने बताया कि ग्राम प्रधानों के साथ उन लोगों के संयुक्त बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें 1500 रुपये बर्तन, 250 रुपये वॉल पेंटिंग समेत चार से पांच हजार रुपये के करीब पहुंचे हैं, जिसे ग्राम प्रधान पूरी धनराशि हड़पना चाहते हैं। ऐसे में केंद्रों का संचालन करना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन

आंगनबाड़ी ने कहा कि सहसवान ब्लाक के एक ग्राम प्रधान पुत्र ने वहां की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ अभद्रता की। ऐसी स्थिति आंगनबाड़ी के साथ कई स्थानों पर हो चुकी है। इसलिए उन लोगों को इस योजना से मुक्त किया जाए। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना, उपाध्यक्ष मोरश्री गुप्ता तोषी रानी, रेखा देवी, डिंपल, कमला, तनु शर्मा, रामा देवी, प्रमोद, हिरदेश, नीरज शर्मा, वीना देवी, मीना, रानू सिंह, रामप्यारी, उर्मिला देवी, आरिफा, रामबेटी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

अभी आधे केंद्रों पर नहीं पहुंची धनराशि 
बदायूं। हौसला पोषण योजना के तहत बनने वाले गर्म एवं पोषण आहार बनाने के लिए मिलने वाली 1500 रुपये और वाल पेंटिंग के 250 रुपये समेत खाद्य सामिग्री की धनराशि अभी तक आधे केंद्रों पर नहीं पहुंची है। इसके लिए तमाम आंगनबाड़ी वर्कर ने शिकायत की। इस बारे में आंगनबाड़ी संघ के जिलाध्यख राजेश सक्सेना और उपाध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने कहा कि इसके लिए डीपीओ से कहा जा चुका है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें