फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने, पहचाने का काम करेंगी आंगनबाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा और देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को समझकर उन्हें उपयुक्त वातावरण में शिक्षा दी जा सके। साथ ही नए प्रवेश लेने वाले दिव्यांग बच्चों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

शासन की ओर से प्री प्राइमरी एजुकेशन शुरू की जा रही है। समेकित शिक्षा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके तहत वह दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों जैसे श्रवण बाधित, दृष्टिबाधित, मानसिक रूप से कमजोर और शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की पहचान कर सकेंगी।
प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संकेत भाषा की प्रारंभिक जानकारी, सरल शिक्षण सामग्री का उपयोग, खेल-खेल में शिक्षा देने के तरीके और बच्चों के मानसिक विकास को बढ़ावा देने वाले अभ्यास सिखाए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और मानसिक स्थिति पर नजर रखने के उपाय भी बताए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया है। अब वह दिव्यांग बच्चों की पहचान के साथ ही उन्हें पढ़ा भी सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें