फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और सुुर्ख हुआ टमाटर, रेट 80 से 90 रुपये किलो

Thu, 06 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
sabzi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-तोरई, खीरा, शिमला मिर्च, धनिया के रेट भी बढ़े
विज्ञापन

बरसात के मौसम में टमाटर और सुर्ख हो गया है। मंडी में भाव 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। फुटकर दुकानों पर यही टमाटर 90 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा भी कई सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।  सब्जी के व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे मानसून करीब आएगा, सब्जियां और महंगी होती जाएंगी।      
विज्ञापन

सब्जी के थोक विक्रेता रिंकू ने बताया कि पिछले 10 दिन के अंदर टमाटर का भाव 20 से 30 रुपये तक बढ़ा है। इसी तरह अन्य सब्जियों के रेट में भी 10 से 15 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है। टमाटर, तोरई, खीरा, शिमला मिर्च, धनिया के रेट बढ़े हैं, हालांकि प्याज, गोभी, भिंडी, कटहल के रेट में गिरावट आई है। सावन के महीने में कांवड़ यात्राओं के चलते रास्ते बंद होंगे, ऐसे में बाहर से सब्जियों की आवक न होने से माना जा रहा है कि सब्जियां और महंगी हो जाएंगी। सब्जी खरीदने मंडी पहुंची गृहणियों कुसुम और लता का कहना था कि टमाटर थाली का सबसे जरूरी आइटम है, ऐसे में रेट बढने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। 
विज्ञापन


 सब्जी          पुराने थोक रेट  नया थोक रेट   फुटकर रेट      
टमाटर          40-50           55-70       80-90      
तुरई             25-30           30-40      45-50      
खीरा            25-30           35-40      45-50      
शिमला मिर्च    55-60           65-75      80-90           
फूल गोभी       50-60           35-40      45-50      
प्याज            12-15           07-10      10-15
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें