फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिलौलिया में मिली प्राचीन प्रतिमा, कौतूहल का विषय बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। क्षेत्र के गांव भिलौलिया बुद्ध खेड़ा पर शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे बच्चों को एक झाड़ी में क्षतिग्रस्त प्रतिमा मिली। गांव के लोगों में मूर्ति कौतूहल का विषय बनी हुई है। प्रतिमा सम्राट अशोक के काल की प्रतीत हो रही है। जब यह बात बच्चों ने गांव वालों को बताई तो लोग प्रतिमा देखने उमड़ पड़े। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से सही से पहचान में नहीं आ रही है। यहां पर पहले भी बहुत सारे सम्राट अशोक कालीन अवशेष मिल चुके हैं। दिसंबर 2019 में जानकारी मिलने पर गांव में पुरातत्व विभाग आगरा की टीम ने दौरा किया था। एक पुराने टीले की खुदाई कराई। इसमें बौद्ध कालीन अवशेष और मूर्तियां निकलीं। टीम इन अवशेष और मूर्तियों को साथ ले गई थी।
विज्ञापन

गांव भिलौलिया में एक जगह पर काफी प्राचीन टीला बना हुआ है। कुछ समय पहले ग्रामीणों ने उस जगह पर कुछ मूर्तियों की आकृतियां उभरी हुई देखी थी। इसकी जानकारी बिसौली विधायक कुशाग्र सागर को दी। उन्होंने खुद वहां पर जाकर देखा तो बात सही पाई। इसके बाद में उन्होंने आगरा की पुरातत्व विभाग से संपर्क किया। आगरा से पुरातत्व विभाग की टीम जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने अपने सामने उसकी खुदाई कराई। तो उसमें उन्हें बर्तन , मूर्तियों व अन्य कुछ अवशेष मिले जो बौद्धकालीन समय के होना बताए गए थे। माना जा रहा है शुक्रवार को मिली प्रतिभा भी अशोक कालीन है। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगा। फिलहाल प्रतिमा एक ग्रामीण के घर ही रखी हुई है।
विज्ञापन

भिलौलिया गांव में प्राचीन प्रतिमा मिलने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी जुटाकर जांच कराई जाएगी।
सीपी सरोज, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें