फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप से उतर रहे चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
मुनेंद्र सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
उसावां। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पिकअप वाहन चालक की मौत हो गई। उसके पास मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त की गई। पुलिस ने शिनाख्त के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11 बजे काली माता मंदिर व एक ढाबा के बीच अज्ञात वाहन ने पिकअप चालक को उस समय टक्कर मार दी, जब वह पिकअप से उतर रहे थे। टक्कर लगने के बाद मौके पर ही चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। वाहन में मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त की गई।
उसकी पहचान गांव असधरमई निवासी मुनेंद्र सिंह (52) के रूप में हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने उसके गांव परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े भाई डाल सिंह ने बताया कि मुनेंद्र सिंह अविवाहित थे और दो भाइयों में सबसे छोटे थे। बृहस्पतिवार को सुबह पिकअप लेकर निकले थे। रात को उनकी मौत की सूचना मिल गई। पिकअप चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

मुनेंद्र सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें