फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खो-खो में अमरोहा की टीम ने 3-2 से बदायूं की दी मात

विज्ञापन
कबड्डी में प्रतिभा दिखाती महिला ​खिलाड़ी। स्राेत: पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस लाइन मैदान पर रविवार को महिला और पुरुष टीम की अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुई। इसमें खो-खो महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में अमरोहा ने 3-2 से बदायूं को हरा दिया।
विज्ञापन

कबड्डी पुरुष वर्ग में बदायूं और रामपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बदायूं 23-1 से विजयी रहा। कबड्डी महिला वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल बरेली और शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। इसमें शाहजहांपुर 32-13 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल बदायूं व जनपद संभल के मध्य खेला गया। इसमें बदायूं 11-7 से विजयी रहा। खो-खो पुरुष वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल में पीलीभीत ने 14-11 से मुरादाबाद को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में बदायूं ने 19-12 से संभल को हराया।
खो-खो महिला वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में बदायूं ने 7-3 से बिजनौर को हराया। दूसरे सेमीफाइनल अमरोहा ने 9-6 से बरेली को हराया। फाइनल मुकाबला बदायूं व अमरोहा के मध्य खेला गया। इसमें अमरोहा ने 3-2 से बदायूं को मात दी। निर्णायकों के रूप में एनआईएस रामदास, ब्रजेश कुमार, मधुकर महेन्द्र मुर्मू, रामअवतार, वरुण प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें