फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिन में महिला को किया 18 बार फोन, रात में वीडियो कॉल... बार-बार की यह डिमांड; शव के पास मिलीं ये दो चीजें

Fri, 13 Jun 2025 12:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उसहैत (बदायूं)

सार

महिला ने यह भी बताया कि डर था कि कहीं अमित की मौत न हो गई हो। इसलिए उसने रात में कॉल नहीं किया। सुबह फोन किया तो बंद आया। पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमित की मौत से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। उसकी हत्या नहीं, बल्कि उसने खुद को गोली मारी थी। इसकी वजह उन्नाव की महिला बनी। महिला ने वीडियो कॉलिंग के दौरान अंग प्रदर्शन से इनकार कर दिया था। इसलिए अमित ने कनपटी पर गोली मार ली थी। सीडीआर के माध्यम से पुलिस महिला तक पहुंची और मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों नामजद लोगों को छोड़ दिया है। 

विज्ञापन

सात जून की रात को करीब दो बजे कुंवरगांव के अमित का शव खेत में मिला था। उसके पेट पर मोबाइल और चारपाई पर एक तमंचा बरामद हुआ था। अमित के दाहिनी आंख के पास गोली लगने का घाव था और काफी खून बह गया था। इस मामले में अमित के बाबा सतीश चंद्र ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उनको हिरासत में लिया लेकिन हत्या का वजह साफ नहीं हुई।

पुलिस ने अमित के पास मिले मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली। इससे जानकारी हुई कि घटना के दिन दो मोबाइल नंबरों पर उसने 18 बार बात की। वह नंबर उन्नाव के गांव फतेहपुर चौरासी की रहने वाली एक महिला का था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी एक साल पहले फेसबुक के जरिये कुंवरगांव के अमित कुमार से पहचान हुई थी। दोनों में अक्सर बात होती थी। दोस्ती हो गई। 

महिला ने बताया कि सात जून को अमित ने वीडियो कॉल किया। उसने चार कारतूस व एक तमंचा दिखाया। वह शादी करने का दबाव बनाने लगा। कई बार फोन काटा, लेकिन वह बार-बार कॉल कर रहा था। वह जिद कर रहा था कि शादी के लिए हां करो, अंग प्रदर्शन करो और मिलने आओ। जब मना किया तो वीडियो कॉल पर तमंचा दिखाकर गोली चलाई। 

उसके बाद कहा कि यदि मिलने नहीं आओगी तो मैं गोली मार लूंगा। उस पर महिला ने कहा कि अभी तुम नौजवान हो कोई अच्छी सी लड़की देखकर शादी कर लो। इस तरह की बातें न किया करो। इसी बात पर उसने दूसरी गोली चलाई और फोन कट गया। 
विज्ञापन

महिला ने यह भी बताया कि डर था कि कहीं अमित की मौत न हो गई हो। इसलिए उसने रात में कॉल नहीं किया। सुबह फोन किया तो बंद आया। पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि महिला पर शादी करने व अंग प्रदर्शन करने का दबाव बना रहा था। महिला ने मना कर दिया तो अमित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- Anjum Murder Case: छत पर सोई थी बीवी... सीढ़ी लगाकर पहुंचा पति, बेटियों के सामने सिर में गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें