फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चार घंटे बदायूं में रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, संगठन को भी मथेंगे

विज्ञापन
गांधी ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री की जनसभा को लेकर की जा रही तैयारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को चार घंटे 10 मिनट तक बदायूं में रहेंगे। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर और शहर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे तो भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक कर संगठन को मथेंगे और जमीनी हकीकत जानेंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री का हेलिकॉप्टर बुधवार दोपहर 1:25 बजे इस्लामनगर स्थित केवीएम इंटर कॉलेज में बने हेलिपैड पर पहुंचेगा। 1:35 बजे वह रामलीला मैदान में सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां 1:40 से 2:10 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भोजन भी यहीं करेंगे। 2: 45 बजे हेलिपेड पहुंचेंगे। यहां से 2:50 बजे बदायूं के लिए उड़ान भरेंगे। 3:20 बजे उनका हेलिकॉप्टर बदायूं पुलिस लाइन में लैंड करेगा। गृृहमंत्री पुलिस लाइन से गांधी ग्राउंड तक कार से 3:30 बजे पहुंचेंगे। यहां 4:15 बजे तक जनसभा को संबोधित करने के बाद कार से 4:20 बजे जवाहरपुरी में विद्यावती स्कूल के पास पहुंचेंगे। यहां 4:35 बजे तक डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे।
जनसंपर्क के बाद गृहमंत्री कार से 4:40 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुचेंगे। यहां संगठन पदाधिकारियों के साथ 5:25 बजे तक बैठक में मंथन करेंगे और जिले के मौजूदा राजनीतिक हालात को जानने के साथ संगठन को मथेंगे। बैठक के बाद गृहमंत्री भाजपा कार्यालय से 5:30 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलिपैड पहुंचेंगे और शाम 5:35 बजे यहां से उनका हेलिकॉप्टर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन

-
सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, ड्रोन से रहेगी नजर
केंद्रीय गृहमंत्री को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद रहे। इसको लेकर मंगलवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम दीपा रंजन ने भी सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। जिन जगहों पर केंद्रीय गृहमंत्री जाएंगे, वहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बंदोबस्त रहेंगे। ड्रोन के जरिये भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री की सुरक्षा में पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की तैनाती भी रहेगी।
-
सुरक्षा दस्ता पहुंचा, दोनों जगह किया मुआयना
केंद्रीय गृह मंत्री का सुरक्षा दस्ता मंगलवार को ही जिले में आ गया। इस्लामनगर में सहसवान रोड पर रामलीला ग्राउंड और केएम इंटर कॉलेज में तैयारियों का अधिकारियों ने जायजा लिया। बदायूं में भी सभी संबंधित स्थानों पर एनएसजी की टीम ने मुआयना किया। इस दौरान बदायूं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
-
जनसंपर्क की तैयारियों में जुटे भाजपाई
केंद्रीय गृहमंत्री के बुधवार को प्रस्तावित जनसंपर्क की तैयारियों में मंगलवार को दिन भर भाजपाई तैयारियों में जुटे रहे। इस्लामनगर और बदायूं में होने वाली जनसभा के लिए भी भाजपाइयों ने तैयारियां कीं। भाजपा नेताओं के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी जनसंपर्क के लिए चयनित स्थान को लेकर मंथन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने जिला कार्यालय पर गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें