फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बैडमिंटन में अमित दीक्षित और शिल्पी रहीं अव्वल

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता बैडमिंटन में हिस्सा लेतीं बालिकाएं। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग की ओर से तीसरे दिन बैडमिंटन और भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर पुरुष बैडमिंटन एकल वर्ग में अमित कुमार दीक्षित और बालिका वर्ग में शिल्पी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत तीन दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के सब जूनियर पुरुष 49 किलोग्राम वर्ग में मोहित, 55 किलोग्राम वर्ग में ललतेश, 61 किलोग्राम वर्ग में योग बाबा, जूनियर पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग में विवेक, 67 किलोग्राम वर्ग में धीरज कुमार, सीनियर पुरुष 73 किलोग्राम वर्ग में श्रेष्ठजीत, 81 किलोग्राम वर्ग में सचिन कुमार ने प्रथम प्राप्त किया।
सब जूनियर महिला 45 किलोग्राम वर्ग में शंकी, 49 किलोग्राम वर्ग में कनिष्का माहेश्वरी, 55 किलोग्राम वर्ग में अर्चिता सिंह, जूनियर महिला 55 किलोग्राम वर्ग में वंशिका यादव, 64 किलोग्राम वर्ग में पलक पटेल, सीनियर महिला 55 किलोग्राम वर्ग में महक, 64 किलोग्राम वर्ग में कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा बैडमिंटन के सब जूनियर पुरुष युगल वर्ग में मोहम्मद याहिया खान व मनीष, महिला एकल वर्ग में इज्मा फातिमा, जूनियर पुरुष युगल वर्ग में राम माधव तिवारी एवं कुशाग्र, महिला एकल वर्ग में अमृतांश कौशिक और सीनियर पुरुष एकल वर्ग में अमित कुमार दीक्षित, सीनियर महिला एकल वर्ग में शिल्पी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम ने खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत सिंह, मनोज कुमार, विशाल पाल, हिम्मत सिंह, अनुज कुमार सागर, क्रांति प्रसाद, नरेंद्र कुमार, युवा कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक राहुल चौबे आदि मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता बैडमिंटन में हिस्सा लेतीं बालिकाएं। संवाद- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें