फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्रों ने कबड्डी में लहराया परचम, किया सम्मानित

विज्ञापन
बीडीवी में कबड्डी में परचम लहराने पर छात्रों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में चल रही छात्र खेल प्रतियोगिता में 27 दिसंबर को लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज और इंडियन भारत नेशनल गेम के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने दूसरा और छात्रों ने तीसरा स्थान पाया। उन्हें शनिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग जिला बदायूं के तत्वावधान में दो जनवरी को जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में छात्रों ने परचम लहराया। छात्रों ने प्रथम व छात्राओं ने दूसरा स्थान पाया। विजेता छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज पीटीआई वरुण कुमार सिंह को कॉलेज के उप प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें