फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा फार्म में संशोधन आज तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 के लिए भरे गए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के फार्मों में 20 सितंबर तक संशोधन किया जा सकता है। इसमें परीक्षार्थी के नाम, पते और अन्य जानकारियों में सुधार किया जा सकेगा। इसके बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं होगा। ऐसे में अगर कोई गलती होगी, तो संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कार्य केवल विद्यालय के प्रधानाचार्य या संस्था प्रमुख के माध्यम से ही किया जा सकेगा। अगर किसी कारणवश निर्धारित समयसीमा तक सुधार नहीं हुआ और प्रवेश पत्र या अंकपत्र में गलती रह गई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की होगी। बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि इस अवधि में कोई भी नया फार्म अपलोड नहीं किया जाएगा। केवल पहले से भरे गए फार्मों में ही सुधार संभव होगा।
विज्ञापन

वर्जन-
-सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। अगर किसी छात्र-छात्रा के फाॅर्म में कोई गड़बड़ी है तो उसे सुधार करवा लें। बोर्ड की ओर से 20 सितंबर तक का मौका है। - लालजी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें