फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। मोहल्ला नझियाई निवासी सोनू की पत्नी द्रोपा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अजीत व हरि से रुपये उधार लिए। बाद में ब्याज सहित रकम लौटा दी। इसके बाद भी दोनों लोग द्रोपा के घर आकर गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर द्रोपा समेत परिवार की महिला सदस्यों से मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, गांव संजरपुर बालजीत में घरेलू कहासुनी मारपीट में तबदील हो गई। गांववासी जयवीर सिंह की पत्नी सुमन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घरेलू विवाद में परिजनों ने उनके पति व उनके साथ हाथापाई की। अगले दिन सुमन मायके चली गईं। सुमन के जाने के बाद जयवीर को पीटकर घायल कर दिया गया। घायल हुए पति का उपचार कराकर लौटने पर सुमन ने अपने जेठ धर्मवीर, जेठानी नीलम, ससुर राधेश्याम और ननद पूमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें