फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस चालक से 62 हजार रुपये की ठगी, लकी ड्रॉ के बहाने अपने खाते में डलवाये रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। हेलो!..आपने जीते हैं ढाई लाख रुपये और एक पल्सर बाइक। इसे जल्द प्राप्त करने के लिए आपको तुरंत 11500 रुपये जमा करके अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फोन पर ये सुना और फिर इसका शिकार हो गया एंबुलेंस चालक, उसने धीरे-धीरे करके 62500 रुपये अंजाने एकाउंट में डाल दिए। ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली जिले में नबाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खंजनपुर खंजनिया निवासी नेपाल सिंह पुत्र करन सिंह 108 एंबुलेंस का चालक है। उसकी एंबुलेंस कस्बे में नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर खड़ी होती है। नेपाल सिंह के मुताबिक उसके फोन पर एक फरवरी को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा था कि उसका लकी ड्रॉ निकला है। उसने ढाई लाख रुपये और एक पल्सर बाइक जीती है। इसके लिए उसे अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसे पहले 11500 रुपये जमा करने होंगे। नेपाल उसकी बातों में आ गया और फोन करने वाले के बताए एकाउंट में डाल दिए। धोखेबाज ने दोबारा फोन किया और कहा कि अब उसे साढ़े छह लाख रुपये मिलेंगे लेकिन इसके लिए उसे अब 51 हजार रुपये खाते में डालने होंगे। चालक ने उसके खाते में 51 हजार रुपये और डाल दिए। तीसरी बार उसने 15.60 लाख का इनाम निकलने का लालच दिया। जब चालक ने अपने पास रुपये होने से इंकार कर दिया, तब से उसका नंबर बंद आ रहा है। चालक ने जिस खाते में रुपये डाले थे, वो किसी राजस्थान की महिला के नाम का है। चालक ने पुलिस को तहरीर दे दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें