फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली जगह में रखवाई आंबेडकर प्रतिमा, अधिकारियों ने हटवाई

विज्ञापन
अंबियापुर गांव में मौजूद एसडीएम सदर और सीओ सिटी आलोक मिश्र। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में सोमवार रात एक खाली स्थान पर आंबेडकर प्रतिमा रखवा दी गई। सुबह लोगों ने प्रतिमा देखी तो पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। इस पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शाम तक पुलिस मामले को सुलझाने में लगी रही। शाम के समय प्रतिमा को हटवा दिया गया। थाना पुलिस ने प्रतिमा रखवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबियापुर गांव में एक खाली जगह पड़ी है। एक पक्ष के लोग बता रहे हैं कि ये जगह आंबेडकर पार्क के नाम से चिह्नित है। सोमवार रात कुछ लोगों ने इस जगह पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को रख दिया। मंगलवार सुबह दूसरी बिरादरी के लोगों ने जब आंबेडकर की प्रतिमा लगी देखी तो हंगामा शुरू हो गया। जातीय तनाव का माहौल बन गया। ये देखकर दूसरे पक्ष के लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। इस पर एसओ बिनावर रविकरन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीओ सिटी आलोक मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। उनके अलावा कुंवरगांव थाना पुलिस भी आ गई। दोपहर से लेकर शाम तक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मामला सुलझाने में लगे रहे। मौके पर लेखपाल और कानूनगो को भी बुुलाया गया। पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई गई। उसके बाद देर शाम पुलिस आंबेडकर प्रतिमा और वहां लगाई गईं ईंटें भरकर थाने ले गई। इस संबंध में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस प्रतिमा रखवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। उनका पता लगाया जा रहा है।
कुछ लोगों ने सोमवार रात पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को बिना सूचना दिए और अनुमति लिए एक जगह आंबेडकर की प्रतिमा रख ली थी। इसकी शिकायत पर हम लोग गांव पहुंचे। फिलहाल प्रतिमा को हटवा दिया गया है। जिन लोगों ने ये हरकत की है। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी वर्मा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें